नईदिल्ली 10 फरवरी 2019। जब से प्रियंका गांधी ने राजनीति में औपचारिक रूप से प्रवेश किया है, तब से उनको लेकर हैरान कर देने वाली टिप्पणियां जारी हैं। अब तक उन पर बीजेपी के कई नेताओं ने अजीब टिप्पणी की हैं। अब उत्तर प्रदेश के बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर टिप्पणी की है। भाजपा सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही वे क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगाकर पहुंचती हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित एक सामूहिक विवाद समारोह में भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने 225 जोड़ों की शादी कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते वक्त सांसद ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर कमेंट किया, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने से किसी भी प्रकार का फर्क नहीं पकड़े वाला है। देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
#WATCH BJP MP Harish Dwivedi in Basti: Rahul fail hain toh Priyanka bhi fail hain. Jab Priyanka Gandhi Delhi mein rehti hain toh jeans aur top mein rehti hai aur jab shetra mein aati hain toh saree aur sindoor laga kar aati hain.
(09.02.2019) pic.twitter.com/ksA8DcI0Hi— ANI UP (@ANINewsUP) February 10, 2019