मुंबई 6 दिसंबर 2018। गुरुवार सुबह मुंबई आईं दो महिलाएं दादर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। खुशकिस्मति की बात ये रही कि चलती ट्रेन से गिरने के बावजूद उन्हें जीआरपी के जवानों ने बचा लिया। थोड़ी सी भी चूक होती तो महिलाएं ट्रेन के नीचे जा सकती थी। ये पूरी घटना प्लेटफार्म में लगी सीसीटीवी में कैद हो गयी।
घटना मुंबई के दादर स्टेशन की है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं चलती हुई लोकल से अलग-अलग दरवाजों से उतरती दिख रही हैं, तभी उनका पैर फिसल गया और दोनों प्लैटफॉर्म पर गिर गईं।वीडियो में दिखता है कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से चलना शुरू करती है, वैसे ही कुछ महिलाएं ट्रेन से उतरने लगती हैं। जिसमे एक महिला उतरते समय प्लेटफार्म पर गिर जाती है। उसके आगे भी एक और महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है लेकिन वह भी गिर जाती है। महिलाओं को चलती ट्रेन से गिरते देख वहां पर तैनात रेल्वे पुलिस के जवान तुरंत भागते हुए जाते हैं और उनकी जान बचाते हैं।
#WATCH: Government Railway Police (GRP) personnel rescue two women passengers from being run over by a train at Dadar Railway Station in Mumbai. #Mahasrashtra (5/12/2018) pic.twitter.com/hzEFRxMDVc
— ANI (@ANI) December 6, 2018